Wednesday, September 2, 2026
26.1 C
Bhopal

इंदौर में महिला को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म

इंदौर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी और उसकी महिला मित्र ने पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई। रेप किया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। फिर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को पूरी घटना बताई। तब विजयनगर थाने में शिकायत की।

34 साल की महिला की शिकायत पर आरोपी पुरुषोत्तम उपाध्याय पर रेप, ब्लैक मेलिंग और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुरुषोत्तम रेस्टोरेंट का संचालन करता है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद मदद करने के बहाने पुरुषोत्तम ने उससे संपर्क बढ़ाया था।

पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया-

साल भर पहले मेरी गुजरात की एक दोस्त इंदौर आई थी। उसने पुरुषोत्तम से पहचान कराई। पुरुषोत्तम को पता लगा कि मेरे पति नहीं है तो उसने कहा कि तुम्हारे बच्चे छोटे हैं। अगर किसी तरह की मदद करूं तो इंकार मत करना। इसके बाद बार कोड लेकर उसने कई छोटी-मोटी मदद की। वह हर माह बच्चों को कपड़े और चाकलेट वगैरह दिलाने की बात करते हुए दो-तीन हजार रुपए डाल देता था।

कई बार साथ ले गया, इसलिए भरोसा आ गया

पीड़िता ने बताया कि पुरुषोत्तम कई बार रेस्टोरेंट और अन्य जगह ले गया। लेकिन, कभी गलत नहीं किया। इसलिए उस पर विश्वास हो गया। कुछ दिन पहले पुरुषोत्तम ने गुजरात की दोस्त के साथ रेडिसन के सामने एक होटल पर खाने की बात कही। कहा कि वहां से मूवी देखने चलेंगे। मैं अपनी सहेली के साथ पहुंची।

वहां कमरे में पुरुषोत्तम और सहेली शराब पीने लगे। काफी देर हो गई। मैंने घर का कहकर मूवी देखने से इंकार कर दिया। उठकर जाने लगी तो सहेली गुस्सा हो गई।

उसने फोन छीन लिया। कहने लगी कि दोस्त को एक साल से लटकाया हुआ है। इतना खर्च करता है। लेकिन, उसने छूने तक नहीं दिया।

जबरन नशा करवाया, सहेली ने वीडियो बनाया

इसके बाद अंकिता और पुरुषोत्तम ने जबरदस्ती नशा करवाया। पुरुषोत्तम ने यहां सबंध बनाए। फिर सहेली ने वीडियो बनाया। दोनों ने कहा कि अब यह किसी से कुछ कहने लायक नहीं है। इसके बाद रात में घर छोड़कर चले गए। काफी परेशान होने के बाद दोस्त से इस बारे में बात की। वह पुरुषोत्तम के रेस्टोरेंट लेकर पहुंचे। यहां वीडियो डिलीट करने को लेकर बात कही।

तब पुरुषोत्तम ने कहा कि उसके पास कोई वीडियो नहीं है। इसके बाद उसने कहा कि तुम मेरे रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में आ गए हो। ज्यादा कुछ किया तो पुलिस केस में फंसा दूंगा।

पीड़िता ने बताया- आरोपी ने मोबाइल पर कई एसएसएम किए। इसके बाद गंदे वीडियो भेजे। वहीं सुसाइड की धमकी दी और कहा कि अगर पुलिस में गई तो वह भी उसे इन सब सबूतों से फंसवा देगा। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को मामले में केस दर्ज कराया।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img