Thursday, October 22, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल के बरखेड़ा सालम में हंगामा, चले पत्थर

भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा सालम में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे स्पेशल डीजी के परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पटवारी और जमीन बेचने वाले पक्ष पर हमला कर दिया।

ग्रामीण जमीन की नपती का विरोध कर रहे थे। इस दौरान गांव वालों ने जमकर पथराव भी किया। तभी किसान की पत्नी ने जहर खा लिया। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच।

सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विवाद जमीन विक्रेता और उसके परिजनों के बीच हुआ है।

जमीन का नपती करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा कर पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक जमीन के बंदोबस्त में गड़बड़ी के कारण विवाद की स्थिति बनी है। जिस किसान की यह जमीन है उसके भाई ने उसको बिना बताए उसके कब्जे वाली जमीन बेच दी। जमीन के रिकॉर्ड में हुई गड़बड़ी का मामला पहले से एसडीएम कार्यालय में चल रहा है।

टीआई नीरज वर्मा ने बताया कि डीजी शैलेश सिंह भी मौके पर मौजूद है। हंगामा कर रहे हैं लोगों को समझे दी गई है। जिसके बाद लोग शांत हो गए। विवाद में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

विवाद के दौरान किसान की पत्नी ने जहर पी लिया।

डीजी की गाड़ी में लगी नेम प्लेट को कवर किया

हंगामें के दौरान लोगों ने पुलिस पर वर्दी का रौव दिखाने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए वहां मौजूद पुलिस प्रशासन और जमीन की नपती करने पहुंचे लोगों को घेर लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी डीजी की गाड़ी में लगी नेम प्लेट को कवर करने पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों ने फिर से नेम प्लेट से कवर को हटा कर नारेबाजी शुरू कर दी।

हसिया, दराता लेकर हमला करने पहुंचे ग्रामीण

विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों के साथ कई महिलाएं हाथ में हसिया, दराता लेकर पहुंच गई। तभी धक्कामुक्की शुरू हो गई। वहां मौजूद पुलिस बल ने लोगों को अलग- अलग किया।

लोगों ने डीजी की गाड़ी में पत्थर फेंका, महिला ने जहर पिया

हंगामें के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने डीजी के गाड़ी में जमकर पत्थरबाजी भी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने गाड़ी बढ़ाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

Hot this week

शिवपुरी: प्रोफेसर कॉलोनी में हंगामा, ग्वालियर से आई महिला ने पति पर लगाए आरोप

शिवपुरी: शहर के शासकीय पीजी कॉलेज के पीछे प्रोफेसर...

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img