Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

लोकायुक्त कार्रवाई लीक होने पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लीक होने के बाद पुलिस महकमे ने यहां लंबे समय से पदस्थ डीएसपी, निरीक्षक और आरक्षकों को हटाकर नई पोस्टिंग की है।

इसी क्रम में लोकायुक्त संगठन में पदस्थ चार डीएसपी, 6 निरीक्षक और 24 आरक्षकों को तीन दिन पहले हटाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने आज लोकायुक्त संगठन में 6 इंस्पेक्टर्स की पदस्थापना की है। इसके साथ ही 28 पुलिस कर्मियों को भी लोकायुक्त संगठन में नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर पदस्थ

लोकायुक्त संगठन में जिन इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति की गई है, उनमें सक्तूराम मरावी (जबलपुर), शशिकला मस्कुले (मंडला), दिनेश कुमार भोजक (रतलाम), आनंद चौहान (इंदौर), जितेंद्र यादव (पांढुर्णा) और कार्यवाहक निरीक्षक बलराम सिंह (ग्वालियर) शामिल हैं।

तीन निरीक्षक ईओडब्ल्यू में पदस्थ

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में तीन पुलिस निरीक्षकों को ईओडब्ल्यू में नियुक्त किया गया है। इनमें संजय शुक्ला, योगेंद्र सिसोदिया और पंकज द्विवेदी शामिल हैं। ये सभी जीआरपी इंदौर और इंदौर पुलिस बल में तैनात थे।

इन 28 पुलिसकर्मियों को लोकायुक्त में भेजा गया

जिन कर्मचारियों की सेवाएं लोकायुक्त संगठन में भेजी गई हैं, उनमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, प्रदीप दुबे, रवि सिंह, आशीष आर्य, विनोद यादव, विनय कुमार घोघरे, प्रवीण कुमार, सतेंद्र बहादुर सिंह, संजीव कुमारिया, गौरव साहू, चैतन्य प्रताप सिंह, यशवंत पटेल, संदीप कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार सेन, राजेश सिंह ठाकुर, सतीश कौशल, पुनीत सिंह, नीलेश चौबे, राजेंद्र कुमार बकोरिया, पंकज सिंह बिष्ट, विपिन वर्मा, जितेंद्र सिंह, मेहबूब कुरैशी, दिलीप कुमार पटेल, प्रदीप दुबे, मनोज मिश्रा शामिल हैं।

ये सभी दमोह, बालाघाट जिला बल के साथ इंदौर, दतिया, छिंदवाड़ा, भोपाल, सागर, रीवा में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ हैं।

इन उप पुलिस अधीक्षकों को हटाया था लोकायुक्त से

जिन उप पुलिस अधीक्षकों को लोकायुक्त संगठन से पुलिस मुख्यालय भेजा गया, उनमें प्रवीण नारायण बघेल (इंदौर), बसंत श्रीवास्तव (उज्जैन), राजेश खेड़े (रीवा) और प्रमेंद्र कुमार सिंह (रीवा) शामिल हैं।

तीन दिन पहले हटाए गए निरीक्षक

लोकायुक्त संगठन से जिन निरीक्षकों को तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया था, उनमें शामिल हैं-

  • मयूरी गौर (भोपाल)
  • नीलम पटवा (भोपाल)
  • भूपेंद्र कुमार दीवान (जबलपुर)
  • राजेश ओहरिया (इंदौर)
  • अराधना डेविस (ग्वालियर)
  • जियाउल हक (रीवा)

Hot this week

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img