Tuesday, September 1, 2026
24.1 C
Bhopal

मजदूरी कर लौट रहे युवक को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में स्थित अचारपुरा में शनिवार रात को एक स्कॉर्पियो कार ने मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को टक्कर मार दी।

हादसे के समय उसका भाई साथ में था। भाई उसे अस्पताल ले जा पाता, इससे पहले ही युवक ने उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

डेनी रावत (30) पुत्र सोल रावत, निवासी हज्जामपुरा, ईंटखेड़ी, मजदूरी करता था। वह अपने भाई के साथ अचारपुरा में स्थित एक साइट से शनिवार रात मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। भाई कालू रावत ने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने डेनी को टक्कर मार दी।

हॉस्पिटल ले जाने से पहले भाई ने तोड़ा दम

इस दौरान वह डेनी से कुछ आगे चल रहा था। पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी चालक तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया। तेज रफ्तार के कारण वह वाहन की नंबर प्लेट नहीं देख सका। भाई के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसने शोर मचाकर मदद मांगी और अपने साथियों को कॉल किया, लेकिन इस बीच उसके भाई ने तड़प-तड़प कर उसकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया।

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img