Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

अनूपपुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक संगीन मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सख्त सजा सुनाई है। मुख्य आरोपी पारस वासुदेव (28) को 20 साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जबिक, मामा परसू उर्फ पकसू वासुदेव (48) को 3 साल की कैद और 4 हजार रुपए के जुर्माने की सजा दी गई है। घटना 22 दिसंबर 2023 की रात की है।

आरोपी पारस और उसका मामा पकसू बाइक से पीड़िता के घर पहुंचे। पारस ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया, लेकिन उसके मना करने पर दोनों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाकर गांव बटुरा स्थित पारस के घर ले गए। वहां पारस ने पीड़िता के साथ रात भर रेप किया। अगले दिन उसे घर में बंद कर चला गया और शाम को लौटने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाना जैतहरी में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के न्यायाधीश नरेंद्र पटेल ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों को दोषी पाया और सजा सुनाई। मामले में जिला अभियोजन अधिकारी हेमंत अग्रवाल ने पैरवी की।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img