Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

भोपाल में मानव तस्करी से जुड़े महिला पुरुष हिरासत में

भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने तीन साल से लापता नाबालिग को तलाश लिया है। सूत्रों की माने तो उसने पूछताछ में स्वयं दो लाख रुपए में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस के मुताबिक 2023 में 15 साल की नाबालिग का अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से अज्ञात युवक अपहरण कर ले गया था। तब से मामले की जांच की जा रही थी। दो दिन पहले पुलिस को इनपुट मिला कि अगवा किशोरी अशोक नगर जिले में रह रही है। पुलिस की एक टीम अशोक नगर रवाना हुई। किशोरी को युवक के चुंगल से मुक्त कराया। उसे बंधक बनाकर रखने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया। रविवार को पुलिस की टीम किशोरी सहित एक युवक और महिला को भोपाल ले आई है। पीड़िता ने पुलिस को स्वयं को दो लाख रुपए बेचने की जानकारी दी।

आरोपी ने भी दो लाख रुपए में खरीदने की पुष्टि की

मामले में जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि नाबालिग को 2 लाख रुपए में खरीदा था। सूत्रों की माने तो पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि तीन साल के भीतर उसे दो से तीन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग व्यक्तियों के साथ रखा गया है।

अपहरण के बाद रायसेन में बंधक बनाकर रखा

भोपाल से अपहरण होने के बाद पीड़िता को सबसे पहले रायसेन स्थित एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं। पुलिस की टीमें रायसेन, अशोक नगर समेत और तमाम स्थानों पर जांच कर रही हैं।

थाना प्रभारी बोले- पूछताछ जारी

अशोका गार्डन थाने के प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि अपहात नाबालिग को बरामद कर लिया है। उसके कथन दर्ज किए गए हैं। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला मानव तस्करी से जुड़ा नजर आ रहा है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img