Saturday, May 9, 2026
39.1 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल में हादसा:गेट गिरने से गार्ड घायल

शनिवार को हमीदिया अस्पताल के नए भवन ब्लॉक-ए के सामने स्थित इमरजेंसी गेट पर एक बड़ा हादसा हुआ। गेट गिरने से 36 वर्षीय गार्ड रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी कमर की हड्डी टूट गई।

यह घटना तब हुई जब गार्ड गेट बंद कर रहा था। अचानक गेट के पहिए सॉकेट से बाहर निकल गए, जिससे भारी गेट गार्ड पर आ गिरा। आसपास मौजूद ऑटो चालकों ने तुरंत घायल गार्ड को इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। जांच में उसकी कमर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिलहाल गार्ड को आर्थोपेडिक विभाग में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

गेट की मरम्मत का ठेका नीलेश नीमा नामक ठेकेदार को दिया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गेट के पहियों के सॉकेट से बाहर निकलने की समस्या पहले भी सामने आ चुकी थी और इसे दो बार ठेकेदार को सूचित किया गया था।बावजूद इसके मरम्मत नहीं की गई।

इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद गेट की सुरक्षा और नियमित रखरखाव की जरूरत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Hot this week

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

Topics

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img