Monday, July 6, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल में 7वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से रेप

भोपाल में एक 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। खुलासा तब हुआ जब पीड़िता 3 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। घटना चूनाभट्‌टी थाना क्षेत्र की एक बस्ती की है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार है, थाने की दो टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी पंकज मूल रूप से देवास का रहने वाला है।

पीड़िता 7वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां बंगलों में सफाई तथा पिता मजदूरी करते हैं। 24 अक्टूबर 2024 को बच्ची घर में अकेली थी। तभी पास ही रहने वाला युवक पंकज घर में घुस गया। उसने बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती की।

किसी को भी बताने की हालत में हत्या धमकी देकर चला गया। शनिवार की रात को बच्ची को पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की और पुलिस को भी सूचना दे दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

जानिए परिजनों ने बयानों में क्या बताया

किशोरी की मां और मौसी ने पुलिस को बताया कि प्रेग्नेंसी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जब बच्ची से जोर देकर पूछा तो उसने पड़ोसी पंकज का नाम बताया। उसने डरा धमकाकर एक बार संबंध बनाने की बात स्वीकार की।

25 वर्षीय आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है और भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में सफाई काम करता था। आरोपी एक महीने से घर में ताला लगाकर फरार है।

बताया जा रहा है वह किसी अन्य युवती के संपर्क में था। उसे भी अपने साथ ले गया है। उसके पत्नी-बच्चे के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

टीआई भूपेंद्र कौल संधू ने बताया-

बच्ची के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। बच्ची की उम्र भी कम है।बच्ची और परिजन अबार्शन कराना चाहते हैं। कोर्ट से अनुमति के बाद पीड़िता के अबार्शन की प्रक्रिया कराई जाएगी।

Hot this week

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

Topics

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...

युवक को बेरहमी से पीटा, कांच की बोतल से हमला; जांच में जुटी पुलिस

​छिंदवाड़ा: शहर में एक युवक के साथ बेरहमी से...

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img