Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

सीएम यादव बोले- सरकार का फोकस युवाओं के लिए रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों को लुभाने के लिए सोमवार को चार दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं। इंदौर से दिल्ली रवाना होने के पहले सीएम ने कहा, हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर उद्योगों पर फोकस कर रही है।

प्रदेश के युवाओं को खेती-किसानी, पशुपालन, निजी सेक्टर, औद्योगीकरण, सरकारी सेक्टर में रोजगार देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साल भर के प्रयास के बाद कई सेक्टर में एमपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जापान टेक्नोलॉजी और आर्थिक रूप से सशक्त देशों में शामिल है। वहां टेक्नोलॉजी से जुड़े औद्योगिक घराने यहां आकर जुड़ें और रोजगार के अवसर दें, यह प्रयास करने के लिए जापान जा रहा हूं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाएंगे, सभी को रोजगार दिलाएंगे।

24 फरवरी से शुरू होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से एमपी में निवेश को लेकर संवाद करेंगे। इस दौरे में कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिन टेक, आईटी,आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर निवेश कराने पर फोकस होगा।

कल टोक्यो से शुरुआत

रात 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे।

सीएम सोमवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।

28 जनवरी की रात 2:25 बजे टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

  • रात 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे।
  • यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे।
  • सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत महामहिम सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे।
  • सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
  • प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश में शामिल होंगे
  • यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
  • दोपहर 1:30 से 3 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे।

29 जनवरी को निवेशकों के साथ संवाद

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी को सुबह 7 से 8:30 बजे तक इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे।
  • इसके बाद जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
  • सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वार्टर्स पहुंचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।
  • डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।
  • दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

30 जनवरी को कोबे और ओसाका का दौरा

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे।
  • यहां वे सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे।
  • कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद वे पेनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
  • ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।

31 जनवरी को ओसाका, क्योटो, टोक्यो में रहेंगे

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 6 से 7 बजे तक जी-टूजी (Govt. to Govt.) एवं बी-टूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में शामिल होंगे।
  • ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे।
  • सुबह 8 बजे क्योटो पहुंच कर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे।
  • दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे।

1 फरवरी को लौटेंगे स्वदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। इन सत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहल पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे। इसमें पहले से ही राज्य में काम कर रहे प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे। साथ ही निवेशकों को मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत बैठक (One-to-One Meeting) का अवसर मिलेगा।

Hot this week

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img