Saturday, October 3, 2026
22 C
Bhopal

10वीं के स्टूडेंट को बंधक बनाया, बेल्ट-चप्पल से पीटा

ग्वालियर के डबरा में 10वीं के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट, चप्पल और चांटे मारने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का छात्र के हाथ पकड़े दिख रहा है। दो अन्य उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ बेल्ट मार रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है। पीटने वाले लड़के, छात्र को अपनी बहन से बात करने के लिए मना कर रहे हैं। छात्र बार-बार कह रहा है कि उसने कुछ नहीं किया है।

घटना 19 जनवरी को डबरा देहात थाना इलाके के 18 बीघा इलाके की है। 24 जनवरी की देर रात इस मामले में FIR भी दर्ज हुई है। सोमवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। डबरा देहात थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने कहा-

दोनों ही पक्ष नाबालिग हैं। आरोपियों को नोटिस देकर तलब किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सरप्राइज की बात कहकर दोस्त ने बुलाया डबरा में सांई विहार कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर ने 24 जनवरी की रात परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था- 19 जनवरी की सुबह 10 बजे उसके पास एक दोस्त का कॉल आया था। दोस्त ने कहा था कि 18 बीघा इलाके में बॉबी बैठा है। तुम भी वहां आ जाओ।

किशोर ने पूछा कि वहां क्या है तो दोस्त ने सरप्राइज प्लानिंग की बात कही। किशोर वहां पहुंचा तो कोई नहीं मिला। वह लौटने लगा। इसी दौरान कॉल करने वाला लड़का तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इनमें से एक ने किशोर से पूछा- तू मेरी बहन से फोन पर बात क्यों करता है?

किशोर ने कहा कि वह किसी से बात नहीं करता। इतना सुनने के बाद सभी लड़कों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बंधक बनाकर घर ले गए, बेल्ट-चप्पल से पीटा जिस लड़के ने पूछा था कि मेरी बहन से बात क्यों करता है, आरोपी उसी के घर किशोर को बंधक बनाकर ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों का एक साथी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा।

मारपीट के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकाया कि यदि उसने किसी से इस बात का जिक्र किया या बहन से बातचीत की तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img