Saturday, October 3, 2026
22 C
Bhopal

रायसेन में पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की

रायसेन के बरेली तहसील के भोड़िया गांव में रविवार की रात एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हथौड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में बताया जा रहा कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

मृतक की पहचान दर्शन सिंह चौधरी और उनकी पत्नी लीलावती चौधरी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बरेली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। जांच के लिए नर्मदापुरम रेंज के आईजी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

भतीजा साथ रहता था

पुलिस के अनुसार अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या करने और फिर खुद को आग लगाने जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। दंपती का कोई बच्चा नहीं था, एक भतीजा साथ में रहता था।

पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

एसपी पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके बच्चे भी नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जांच कर रही है। मृतक दंपती का एक भतीजा है जो पास के कमरे में रहता था। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img