Thursday, May 7, 2026
27.1 C
Bhopal

महाकुंभ से लौट रहा व्यक्ति ट्रेन से गिरा, मौत

महाकुंभ से लौट रहे भोपाल के व्यक्ति सूखी सेवनिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिर गए। घायल हालत में उन्होंने बेटे को कॉल कर बताया कि सूखी रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिर गया हूं। मुझे बचा लो, परिजनों ने ट्रैक पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा मंगलवार रात का है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक कल्ला बंशकार (50) निवासी छोला मंदिर हम्माली का काम करते थे। उनके बेटे रवि बंशकार ने बताया कि शनिवार को पिता प्रयागराज में आयोजित कुंभ में जाने का बोलकर निकले थे। कुंभ में स्नान किया दो दिन वहीं रुके और तीसरे दिन मंगलवार की तड़के सुबह भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में गेट पर बैठे थे, तभी उन्हें नींद का झोंका आ गया।

इससे वे ट्रेन से गिर गए, घायल हालत में स्वयं कॉल कर जानकारी दी। उनके बताए अनुसार रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। तब तक उनकी सांसें चल रही थीं। इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सूखी सेवनिया पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img