Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर हादसा

सिवनी मालवा में कार और बाइक को टक्कर मारते हुए एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में कार सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी घायल हैं, जबकि बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर धरमकुंडी गांव के पास का है।

घटना की सूचना मिलते ही सिवनी मालवा एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार सवार दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान राधेश्याम लौवंशी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रमन बाई का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह उइके के अनुसार, बाइक सवार मृतकों की पहचान बघवाड़ा, सतवासा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय रामकृष्णा और 40 वर्षीय सुशील लौवंशी के रूप में हुई है। ट्रक में सीमेंट भरा हुआ था। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img