Friday, November 20, 2026
12.1 C
Bhopal

सिवनी सीएमओ के ठिकानों पर EOW का छापा

सिवनी नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CMO) दिशा डेहरिया पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के छापे में ढाई करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। इनमें छिंदवाड़ा में 1500 स्क्वायर फीट और 3000 स्क्वायर फीट साइज के दो मकान, 3 दुकान, 4 फोर व्हीलर, 2 टू व्हीलर समेत 30 लाख के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।

डेहरिया के पास बालाघाट नगर पालिका का भी प्रभार है। उनके छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट के वारासिवनी स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबह EOW की अलग-अलग टीमों ने छापे मारे।

दिशा डेहरिया छिंदवाड़ा के चांद और हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी हैं।

सुबह 6.30 बजे पहुंची अधिकारियों की टीम जबलपुर EOW को डेहरिया की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी की टीम ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे पुलिस के साथ डेहरिया के घर-दफ्तर पर दबिश दी।

छिंदवाड़ा में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। किसी को भी परिसर में घुसने नहीं दिया गया।

छिंदवाड़ा में 12 सदस्यीय टीम सर्चिंग कर रही EOW की 12 सदस्यीय एक टीम छिंदवाड़ा में डेहरिया की संपत्ति की जांच कर रही है। इसे डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी लीड कर रहे हैं। फिलहाल, PWD की मदद से प्रॉपर्टी का वैल्युएशन हो रहा है। इसी दौरान दूसरी टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से लेकर वारासिवनी पहुंची।

एक मकान की चाबी नहीं मिली गुरुवार सुबह EOW की टीम दिशा डेहरिया के पिता को लेकर विवेकानंद कॉलोनी स्थित मकान पर भी पहुंची। लेकिन इसकी चाबी नहीं मिल पाई। एक टीम गारमेंट्स शॉप पर सर्चिंग कर रही है। EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया-

हमारी जांच जारी है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img