Friday, November 20, 2026
13.2 C
Bhopal

ग्राफिक्स डिज़ाइनर युवती से छेड़छाड़:3 साल की दोस्ती तोड़ी तो नाराज हुआ युवक

इंदौर के पलासिया में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीड़िता 23 साल की ग्राफिक्स डिजाइनर है और आरोपी उसका 3 साल पुराना दोस्त है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले दोस्ती तोड़ दी थी, लेकिन आरोपी उसे बार-बार परेशान कर रहा था।

युवती ने शिकायत में कहा कि जब वह होस्टल से ऑफिस के लिए निकलती, तो आरोपी उसका पीछा करता था। गुरुवार को जब वह ऑफिस जा रही थी, आरोपी ने रास्ते में आकर उसका हाथ पकड़ लिया और कहा कि वह क्यों बात नहीं करती।

युवती ने चिल्लाया तो आरोपी ने कहा कि वह जहर खाकर मर जाएगा और उसका नाम लिखेगा। इस घटना के बाद युवती ने अपनी सहेली को बताने के बाद थाने जाकर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी निर्मल गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

इसके अलावा, पलासिया में ही एक तलाकशुदा महिला के साथ भी छेड़छाड़ की घटना हुई है। महिला ने मुकेश सैनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपी उसका पड़ोसी है और उसे अकेला जानकर वह लगातार उसे परेशान करता था।

आरोपी ने एक बार महिला का पीछा करते हुए उसे अश्लील हरकतों का शिकार बनाया और छत के रास्ते ऊपर जाकर भी गलत व्यवहार किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img