Thursday, November 19, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल के 25 इलाकों में असर; मेंडोरा-बरखेड़ीखुर्द में सप्लाई नहीं

राजधानी भोपाल के करीब 25 इलाकों में रविवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें कोहेफिजा, लालघाटी, मेंडोरा, बरखेड़ी खुर्द, वरुण नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए वे समय से पहले अपने जरूरी काम निपटा दें। ताकि, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विला अपॉर्टमेंट, लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा, ईदगाह फिल्टर प्लांट, जीएडी चौराहा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक साक्षी ढाबे के पास, मेंडोरा, केरवा डैम रोड, कृषि संस्थान, डेयरी स्टेट, बरखेड़ी खुर्द, शारदा विहार, केरवा पंप एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आलोक धाम, निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगलो एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img