Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा युवक ने सल्फास खाया

भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले युवक ने शनिवार रात पुलिस के डर से को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उस पर फर्जी कार्रवाई करने वाली थी। इस कारण युवक ने सुसाइड की कोशिश की। हालांकि पुलिस का तर्क है कि युवक पुराना अपराधी है, लगातार अनैतिक कार्य में लिप्त रहा है। दबाव बनाने पर उसने यह कदम उठाया है।

टीआई जीतेंद्र गड़वाल ने बताया कि फरहान अब्बास इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है। मंगलवार को उसे सौ ग्राम से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार गया था। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया था। हालांकि उससे इस संबंध में पूछताछ नहीं की जा सकी कि वह चरस कहां से लाता था और किसे तथा किस तरह से बेचता था। आगे कार्रवाई न हो इसलिए दबाव बनाने की नीयत से फरहान के भाई अली अब्बास ने शनिवार रात जहर खाया था। मामले की जांच की जा रही है।बंदी नहीं बढ़ाई इसलिए फर्जी कार्रवाई की

अली अब्बास की बहन रेशमा ने बताया कि भाई पर फर्जी कार्रवाई की जाने वाली थी। फरहान पर कार्रवाई के बाद से अली को तलाशा जा रहा था। हमने फर्जी कार्रवाई का विरोध किया था। थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की रिकार्डिंग वायरल की थी। इससे साफ हो गया कि फरहान पुलिस के संरक्षण में जुआ खिलाता था। पुलिस को इसका हिस्सा जाता था। पिछले दिनों फरहान को पुलिस को जाने वाला हिस्सा बढ़ाकर 15 हजार रुपए हफ्ता करने का आदेश मिला।

फरहान इतनी रकम देने को राजी नहीं हुआ और पुलिस से बोला कि मैं जुआ बंद कर रहा हूं। इसी से नाराज होकर उस पर कार्रवाई की। अली अब्बास ने रिकार्डिंग को वायरल किया था। लिहाजा उस पर भी कार्रवाई करने पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस के डर से अली ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

क्या है वायरल रिकार्डिंग में

वॉट्सऐप पर कथित ऑडियो कॉल रिकार्डिंग वायरल हो रही है। एक ऑडियो में युवक की आवाज है, जिसे अली बताया जा रहा है। वह एक पुलिसकर्मी से कहता है कि आप मुझ से मिलो। पुलिस वाला जवाब देता है कि मैं जब भी घर जाता हूं…घर की महिला मुझ से ही बदतमीजी करती है। जबकि मैं सहयोग करता हूं…अली का जवाब आप मुझ से मिलो। पुलिसकर्मी जिंसी आओ, राज टॉकीज के पास।

अन्य रिकार्डिंग में महिला इसी पुलिसकर्मी से बात करती है। पुलिसकर्मी उसे बोगदा पुल वाइन शॉप के पास आने को कहता है। एक अन्य रिकार्डिंग में युवक की आवाज है, जिसे फरहान बताया जा रहा है। वह कहता है, मैंने एक को दे दिया, सामने वाला जिसे पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, जवाब देता है, मुझे नहीं पता किसे दिए, मुझे मेरा चाहिए। तब फरहान जवाब देता है कि थाने के बाहर आ जाओ, चुपचाप से देता हूं…पैसा।

ऑडियो के आधार पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

टीआई जीतेंद्र गड़वाल ने बताया कि ऑडियो मेरे संज्ञान में है। इसके आधार पर थाने के दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करा दिया है। ऑडियो की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है। पूर्व में भी फरहान की पत्नी जहर खा चुकी है। कार्रवाई होने के बाद हर बार ऐसा किया जाता है, पुलिस पर दबाव बनाने की नीयत से यह सब किया जाता है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img