Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

ग्वालियर के बंशीपुरा में युवक की हत्या

ग्वालियर में रविवार रात एक युवक की कुछ बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना बंशीपुरा मुरार में रात 10 बजे की है। मृतक ब्याज का धंधा करता था। तीन से चार युवक आए और उसे बातचीत के लिए बाहर बुलाया। यहां झगड़ा होने पर उसके सिर में गोलियां मार दीं। हमलावरों ने ब्याज कारोबारी को तीन से चार गोलियां मारी है। सिर में गोलियां लगते ही युवक वहीं ढेर हो गया, जबकि हमलावर भाग गए।

घटना के बाद वहां सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात 11.15 बजे एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। जिस घर के सामने युवक की हत्या की गई है वहां CCTV कैमरा लगा है, लेकिन मकान मालिक ने उसे बंद बताया है। पुलिस को आशंका है कि ब्याज के लेनदेन के चलते युवक की हत्या की गई है।

भिंड के गोरमी निवासी 40 वर्षीय दिनेश श्रीवास तीन साल पहले ग्वालियर आया था। वह ग्वालियर के उपनगर मुरार के बंशीपुरा हाथीखाना में किराए पर रहने लगा था। यहां उसने ब्याज का धंधा शुरू किया था। वह लोगों को मोटे ब्याज पर पैसा देता था। उसका धंधा इतना चल गया था कि अभी कुछ महीने पहले ही उसने ग्वालियर के डीडी नगर में मकान बना लिया था, लेकिन वह बंशीपुरा में किराए के ऑफिस से अपने ब्याज का धंधा चला रहा था। वह रोज सुबह ऑफिस आता था और रात को वापस घर लौटता था। रविवार को पूरे परिवार को राज पैलेस मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह मंे जाना था। जिसमें अन्य परिजन निकल गए थे, लेकिन दिनेश ने कहा था कि वह रात 10 बजे तक आ जाएगा।

ऑफिस से बाहर निकलते ही मारी गोली रात करीब 10 बजे दिनेश ऑफिस बंद करने की तैयारी कर रहा था तभी दो से तीन युवक आए और उसे बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया। जैसे ही दिनेश बाहर आया तो युवकों ने विवाद किया और उसके बाद गोली मार दी। एक गोली लगने के बाद वह सड़क की तरफ भागा, लेकिन वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उस पर दो से तीन गोलियां और चला दीं। इसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए।

ब्याज के धंधे में छुपा कत्ल का राज

मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास रहने वालों से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पुलिस को जानकारी नहीं दी है। वहीं पता चला है कि हमलावरों ने गोली दिनेश के सिर में मारी है। जिससे पुलिस का मानना है कि ब्याज के धंधे से जुड़ा कोई विवाद है जिसमें हत्या की गई है।

कुछ देर पहले ही निकला था दुकान का कर्मचारी वैसे दिनेश के साथ ऑफिस पर एक राहुल किरार नाम का लड़का भी काम करता है। राहुल का काम ऑफिस पर ब्याज पर पैसा लेने देने का हिसाब रखना होता था। राहुल हत्या से कुछ ही देर पहले ऑफिस से एक शादी में जाने के लिए निकला था। उसके निकलते ही हमलावरों ने अटैक कर दिया है। शायद वह कर्मचारी के वहां से निकलने का इंतजार कर रहे थे।

पिता की हत्या की खबर पर तत्काल पहुंचा बेटा मृतक दिनेश के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा रिपुदमन श्रीवास, उससे छोटा हिमांशु व सबसे छोटा प्रियांशु श्रीवास है। घटना की सूचन मिलते ही बड़ा बेटा रिपुदमन व उसके मामा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया था। पुलिस का कहना इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि एक युवक को गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि किसने गोली मारकर हत्या की है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img