Wednesday, June 24, 2026
26.8 C
Bhopal

ऐशबाग इलाके की घटना:युवक ने जहर खाया, आरोप- पुलिस डरा रही थी, पुलिस बोली- दबाव बनाने को ऐसा किया

ऐशबाग इलाके में एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे हमीदिया में भर्ती कराया है। परिजनों ने इसका जिम्मेदार पुलिस को बताया है। आरोप है- पुलिस उस पर गलत कार्रवाई करने वाली थी। डर की वजह से उसने जहर खा लिया।

वहीं पुलिस का तर्क है कि युवक का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस पर दबाव बनाने के मकसद से उसने ऐसा किया है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा है। इसकी जांच करवाई जा रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल ने बताया कि फरहान अब्बास को कुछ दिन पहले चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस जांच कर रही है। कार्रवाई न हो इसलिए फरहान के भाई अली ने शनिवार रात जहर खा लिया। यह सब कुछ पुलिस पर दबाव बनाने के मकसद से किया गया।

गलत कार्रवाई की जाने वाली थी

अली की बहन रेशमा ने बताया कि भाई पर गलत कार्रवाई की तैयारी थी। हमने कुछ पुलिस वालों की रिकॉर्डिंग को वायरल किया था। पुलिस वाले बंदी बढ़ाने का कह रहे थे। फरहान राजी नहीं हुआ और जुआ बंद करने का कहा। अली ने रिकॉर्डिंग वायरल की थी। इसलिए पुलिस उस पर कार्रवाई करना चाह रही थी। पुलिस के डर से अली ने आत्महत्या की कोशिश की।

ऑडियो के आधार पर दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

टीआई जीतेंद्र गढ़वाल ने बताया कि ऑडियो मेरी जानकारी में है। ऑडियो के आधार पर थाने के दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करा दिया है। ऑडियो की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img