Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

3 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

तलैया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 45,000 रुपए आंकी गई है। तस्करों की निशानदेही पर साढ़े पांच लाख रुपए की नगदी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ अजय (35 वर्ष), मीनू (25 वर्ष) और सीमा (47 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद 3 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर गांजा और नकदी बरामद की गई। इसमें नितिन के पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा और 5,50,000/- की नगदी, मीनू के पास से 850 ग्राम गांजा और सीमा के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तलैया क्षेत्र में कुछ लोग गांजा की तस्करी में सक्रिय हैं। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी का निर्णय लिया। हर टीम को सटीक योजना और संदिग्धों की जानकारी दी गई, ताकि ऑपरेशन को बिना किसी चूक के अंजाम दिया जा सके। तस्करों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

तीन स्थानों पर छापेमारी

  • पहला छापा: पहली टीम ने नितिन उर्फ अजय (35 वर्ष) को हिरासत में लिया। उसके पास से 1 किलो 550 ग्राम गांजा और 5,50,000 नगद बरामद की गई। नितिन तलैया थाना क्षेत्र के सईदिया स्कूल रोड पर तस्करी का मुख्य केंद्र चलाता था।
  • दूसरा छापा: दूसरी टीम ने मीनू (25 वर्ष) को सईदिया स्कूल के पीछे के इलाके से पकड़ा। मीनू के पास से 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गांजा के साथ कई महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए।
  • तीसरा छापा: तीसरी टीम ने सीमा (47 वर्ष) को सईदिया स्कूल रोड पर एक पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। सीमा के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया।

Hot this week

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

Topics

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img