Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

इंदौर की द्वारकापुरी में दो दिन में दूसरा मर्डर

इंदौर के द्वारकापुरी में शुक्रवार को डंडे और सरिए से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपी मृतक के घर के पास अपनी बहन के साथ रिश्तेदारों के यहां आया था। बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर आरोपी ने झगड़ा कर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक घटना बंजारा समाज धर्मशाला के पास की है। यहां पर अज्जू पुत्र राजू लुढेरे निवासी द्वारकापुरी की विकास और उसके रिश्तेदारों ने डंडे और सरिए से पीटकर हत्या कर दी। रात में पुलिस ने विकास को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी सामने आई है कि विकास अपनी बहन के साथ बंजारा धर्मशाला के पास रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। यही पर अज्जू से बहन को छेड़ने के विवाद में उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद एकाएक अज्जू पर हमला किया गया। यहां आधा दर्जन लोगो ने डंडे और सरिए से उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे एमवाय ले गए। यहां देर रात उसकी मौत हो गई।परिवार के मुताबिक अज्जू मजदूरी करता था। उसके परिवार में बड़ा भाई पिंटू ऑटो चलाता है। अज्जू की शादी नहीं हुई थी। वह माता-पिता के साथ ही रहता था। आरोपी विकास फर्नीचर बनाने का काम करता है।

एक दिन पहले हुई थी हत्या

यहां एक दिन पहले ही नीलेश अटूद नाम के युवक के साथ पवन और उसके साथियों ने मारपीट कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया था। हिना नाम की महिला से प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद शुक्रवार को फिर से लड़की छेड़ने के विवाद में एक और हत्या हो गई।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img