Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

चाकू की नोक पर महिला से छेड़छाड़

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ एक बदमाश ने रेप करने की कोशिश की। वह बिल्डिंग के पेंट हाउस में पहुंचा और दरवाजा बजाकर अंदर चले गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। वही आसपास के फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।अन्नपूर्णा पुलिस ने जय जगत कॉलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी पर जबरदस्ती चाकू लेकर घर में घुसने और रेप की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह हाउस वाइफ है।

कुछ दिन पहले ही उसके पति ने यहां एक चार मंजिला बिल्डिंग के पेन्ट हाउस किराये पर लिया है। महिला ने बताया कि देर शाम वह पूजा कर घर आई। इस दौरान कमरे में लेट गई। यहां पर एक व्यक्ति आया। गेट बंद होने के चलते उसने दरवाजा बजाकर लक्की का पूछा, दरवाजा खोला तो सामने युवक खड़ा था। उसने घर के अंदर धक्का देकर

नीचे गिराने के बाद छेड़खानी की।

इसके बाद जेब से चाकू निकालकर कपड़े फाड़ दिए, शोर मचाने पर वह बिल्डिंग के नीचे भागा। बाद में महिला ने ससुर को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। महिला को हाथ पैरो में चोट आई है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है। फूल लेने जा रही युवती से छेड़छाड़ रावजी बाजार में भी फूल लेने जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ हो गई। उसने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने शुभम उर्फ भूरा निवासी जबरन कॉलोनी पर छोड़छाड़ को लेकर केस दर्ज किया है।

युवती ने बताया कि वह शाम को घर से पूजा के लिए फूल माला लेने जा रही थी। तभी सामने से आरोपी शुभम आया और उसने बुरी तरह से सीने पर बेड टच करते हुए कमेंट्स किया। इस दौरान आरोपी को गुस्से में चिल्लाया तो उसने विवाद किया ओर अपशब्द कहे। आसपास के लोगों ने आरोपी का नाम बताया। इसके बाद घर आकर परिवार को जानकारी दी। बाद में थाने पहुंचकर पीड़िता ने छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया।

Hot this week

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img