Monday, April 27, 2026
33.1 C
Bhopal

जबलपुर में दिनदहाड़े युवक को मारा चाकू, 50हजार भी लूटे

जबलपुर में दिनदहाड़े एक युवक को चाकू मारकर बाइक सवार पांच लुटेरे 50 हजार लूटकर फरार हो गए। घटना हनुमानताल थाना क्षेत्र के फूटाताल की है। वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धीरज राज स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना मंगलवार दोपहर की है, जब घायल युवक दुकान की वसूली कर 50 हजार रुपये लेकर जा रहा था। तभी पांच लुटेरों ने उसे रोककर चाकू मार दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी उसका मोबाइल भी लूटकर भाग गए।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आए बदमाश

बताया जा रहा है कि घायल मोहम्मद रिजवान फूटाताल में रहता है। जूते की थोक दुकान में काम करने वाला रिजवान दोपहर में 50 हजार रुपये की वसूली करने के बाद घर जा रहा था। जैसे ही वह फूटाताल चौराहे पहुंचा, तभी दो बाइकों में सवार पांच लोगों ने उसे रोका।

रिजवान कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पांचों ने उसे घेर लिया। इस बीच एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिर और कमर में चार से पांच वार करने के बाद आरोपी उसके पास रखे 50 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बदमाश नजर आ रहे है।

घायल बोला- दो बदमाशों को पहचानता हूं

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल रिजवान को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल रिजवान ने बताया कि वह कई सालों से जूते की दुकान में वसूली का काम कर रहा है, लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं हुई थी। उसने बताया कि हमलावरों में से दो को वह पहचानता है, जिनके नाम इमरान और अदनान हैं और वे हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं।

जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

बदमाशों ने सरेआम वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। दोपहर के समय हमलावर बिना कुछ कहे चाकू से हमला कर फरार हो गए। जिस जगह घटना हुई, वहां भारी भीड़ थी, लेकिन किसी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। हनुमान ताल थाना प्रभारी धीरज राज का कहना है कि घायल के बयान लिए जा रहे है, कुछ लोगों के नाम सामने आए है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो हमलावर चाकू मारते हुए दिख रहे है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img