Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

शिवपुरी में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, जब बच्ची चिप्स खरीदने के लिए पास के दुकान में जा रही थी। परिजनों ने मंगलवार को थाने में सीसीवीटी वीडियो सौंपकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक विवेकानंद कॉलोनी की रहने वाली एक 7 साल की मासूम बच्ची सोमवार की शाम गली की दुकान पर चिप्स लेने घर से निकली थी। जब वह सामान लेकर दुकान से वापस घर आ रही थी, तभी गली में अज्ञात युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 3 मिनट 13 सेकेंड के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक कॉलोनी में घूमते हुए बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। बच्ची किसी तरह वहां से बचकर अपने घर भाग गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मंगलवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img