Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रेमिका ने तलाक का वादा किया, फिर मुकर गई

शाजापुर जिले के उकावदा चौकी के सामने रहने वाले एक युवक ने बुधवार शाम करीब 7.30 बजे जहर पी लिया। युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वह खतरे से बाहर है।

पीड़ित युवक साहिल के पिता असलम खान के मुताबिक, गांव के इमरान की पत्नी ने मेरे बेटे से 20 फरवरी को तलाक लेकर उससे शादी करने का वादा किया था। बाद में वह अपने पति इमरान के साथ मिलकर साहिल को धमकियां देने लगी। उन्होंने साहिल को थाने में बंद कराने और चाकू मारने की धमकी दी। इसी तनाव में साहिल ने जहर पी लिया।

उकावदा चौकी थाना प्रभारी रमेश यादव के अनुसार, इमरान और साहिल दोनों ड्राइवर हैं। इमरान की पत्नी और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद में कुछ दिन पहले दोनों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। दोनों को जमानत मिल गई थी। कुछ दिन पहले इमरान ने सलसलाई थाने में साहिल की शिकायत दर्ज कराई थी। आज साहिल को बयान के लिए थाने बुलाया गया था। इसके बाद उसने घर जाकर जहर पी लिया। पुलिस युवक के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img