Tuesday, May 5, 2026
35.1 C
Bhopal

रात 2 बजे बज रहा था डीजे,पुलिस ने किया जब्त

सागर की कैंट थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर बजाए जा रहे डीजे को जब्त किया है। साथ ही संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सागर जिले में कलेक्टर ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक म्यूजिक सिस्टम, डीजे, बैंड बाजा आदि को बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना क्षेत्रों में डीजे संचालकों के साथ बैठक कर नियम बताए गए थे।

कैंट थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि नियमों की जानकारी देने और निर्देशों के बावजूद 14 मुहाल सदर बाजार निवासी कपिल उर्फ मोनू पिता अशोक मौर्य उम्र 20 वर्ष द्वारा 19 फरवरी की रात करीब 2 बजे अत्याधिक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आसपास के रहवासियों व परीक्षा के लिए अध्ययन कर रहे बच्चों को काफी व्यवधान व परेशानी हो रही थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां जांच की तो डीजे बजाने की परमिशन भी नहीं होना पाया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर गाइडलाइन, मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम व बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। साथ ही डीजे मिक्सर, कम्प्यूटर, लैंप, टेबल कंट्रोलर, लाईटिंग कंट्रोलर, एसटीन बेस एम्पलीफायर, साउंड बाक्स समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है।

Hot this week

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img