Thursday, February 26, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर कोर्ट से जेल वारंट कटते ही फरार हुआ बदमाश

गुरुवार को बेलबाग थाने के कुख्यात बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर किया था। जबलपुर जिला कोर्ट से जेल वारंट जारी होते ही बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आनन-फानन में ओमती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, कोर्ट से फरार हुए बदमाश का प्रकरण 2017 से चल रहा था। बीच में उसे जमानत भी मिल गई थी।

जानकारी के मुताबिक जिला कोर्ट से फरार हुए बदमाश का नाम गोलू उर्फ बादल है। वह कई संगीन अपराध में लिप्त था। अपराध क्रमांक 2189/17 के एक मामले पर बेलबाग थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गोलू सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोलू उर्फ बादल के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, अड़ीबाजी, सहित एक दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं।

जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर कोर्ट के सामने ले आई। सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट द्वारा जेल वारंट जारी करते ही गोलू जिला कोर्ट परिसर से गायब हो गया। जब तक बेलबाग थाना पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था। घटना की जानकारी लगते ही ओमती थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और फरार हुए बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img