Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल की 2 शराब दुकानों को शिफ्ट करने की मांग

भोपाल में पंचशील नगर और राजीव नगर की दो शराब दुकानों की शिफ्टिंग की मांग उठी है। इसे लेकर रहवासी मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और अफसरों से शिकायत की। उन्होंने कहा, दुकानों की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शराब झगड़ा करते गाली-गलौच करते हैं।

पंचशील नगर में सीनियर एलआईजी है। यही पर शराब की दुकान है। रहवासियों ने कहा, शाम 5 से रात 10 बजे तक शराबियों का हुजूम लगा रहता है, जो घर के सामने ही शराब पीते हैं। इससे बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि उनकी वार्षिक परीक्षा चल रही है। दुकान को शिफ्ट करने की मांग पहले भी कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

राजीव नगर में जहां दुकान, वहां धार्मिक स्थल-स्कूल राजीव नगर सेमराकलां के लोगों ने कहा कि रहवासी इलाके में ही शराब की दुकान हैं। पास में ही स्कूल और धार्मिक स्थल भी है। कई बार शराबी झगड़ा करते हैं। शाम को तो दुकान के सामने से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को 500 से 800 मीटर घूमकर स्कूल जाना पड़ता है। इसलिए यह दुकान अन्य जगह शिफ्ट की जानी चाहिए।

जमीन के लिए पिता का हाथ तोड़ा, पूरे परिवार ने शिकायत की भोपाल के भाटनी निवासी किशनलाल ने बड़े बेटे लाखन सिंह की ही शिकायत की। उन्होंने बताया उन्होंने तीनों बेटों में जमीन का बंटवारा कर दिया है। लाखन को भी उनके हिस्से की जमीन दे दी है। फिर भी वजह ज्यादा जमीन की मंशा रखते हुए आए दिन झगड़ा करता है। 7 फरवरी को उनसे लठ से मेरा हाथ तोड़ दिया। जिससे फ्रेक्चर हो गया। उसकी नजीराबाद थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। अब फिर से वह परेशान कर रहा है। तंग आकर परिवार के साथ अधिकारियों से शिकायत की है।

एसडीएम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप खुशीपुरा के कई लोग कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे और एडीएम अंकुर मेश्राम से शिकायत की। कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया, खुशीपुरा की 80 वर्षीय धनियाबाई 40 साल पुराने पट्टे पर रहकर जीवन-यापन कर रहीं हैं। धनियाबाई के पड़ोस में रहने वाले बाथम परिवार ने झुग्गी पर जबरदस्ती कब्जा कर दो दुकानों का निर्माण कर लिया है। वे धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत एसडीएम गोविंदपुरा के यहां लिखित में की थी, लेकिन इस पर एसडीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की।

खुशीपुरा निवासी सीताराम कुशवाह का लंबे समय से नपती और बंटान का प्रकरण भी एसडीएम ऑफिस में चल रहा है। इसमें भी सही कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही की गई है। इसलिए मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और एडीएम सिद्धार्थ जैन से शिकायत की। शुक्ला ने कहा, यदि दोनों मामलों में एक महीने के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर रविशंकर मिश्रा, मुजाहिद सिद्दीकी, अमित खत्री, विजेंद्र शुक्ला, उल्लास सोनकर, अनूप पांडे, दिनेश माली, उमाशंकर नन्हेटे, संदीप सरवैया आदि मौजूद थे।

ये शिकायतें भी आईं

  • अशोका गार्डन की फिरदोस ने पति मो. आमिन की शिकायत की। फिरदोस ने कहा कि पति के अन्य महिला से नाजायज संबंध है। इस वजह से वह मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। पति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
  • शाहपुरा निवासी कृष्णा ने पति मनीष व्यास की शिकायत की। कृष्णा ने बताया कि उनकी पूर्व में शादी हो चुकी है। साल 2013 में पहले पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके बाद मैं सिलाई करके दोनों बेटों का भरण-पोषण कर रही थी। इसी बीच मनीष ने प्रेम जाल में फंसाया और 31 जनवरी 2023 को आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। मनीष ने यह बात छुपाई थी कि उनकी पहली पत्नी का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है। इधर, शादी के बाद से ही मनीष मुझसे मारपीट करता आ रहा है। कई बार कहता है कि आत्महत्या कर लूंगा और तुम लोगों को फंसा दूंगा। इससे मैं और बच्चे सदमे में है। इसलिए मनीष के विरुद्ध केस दर्ज किया जाए।
  • अशोका गार्डन की 65 वर्षीय अनीसा बी ने बेटे अखलाक और बहू कौसर की शिकायत की। कहा कि दोनों ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। बेटा-बहू की थाने में शिकायत भी कर चुकी हूं, लेकिन फिर भी वे सुधरने को तैयार नहीं है। अब दोनों मेरे मकान पर भी कब्जा करना चाह रहे हैं।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img