Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

अफगान छात्र भोपाल से गायब; JLU में एमए जर्नलिज्म छात्र

अफगानिस्तान से पढ़ाई के लिए भोपाल आया एक छात्र पिछले दो महीनों से लापता है। उसका सैयद राशिद सादत (24) है, जो जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में एमए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था। वह कोलार स्थित सागर ग्रीन हिल्स अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा था, लेकिन जनवरी माह से अचानक गायब है। जिसको लेकर पुलिस ने वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने को लेकर मामला दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस को बताया सादत को जनवरी के बाद से इलाके में नहीं देखा गया है। जब पुलिस जांच में पता चला है कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को समाप्त हो चुका था, सादत अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस आधार पर 1 मार्च को कोलार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस जांच में जुटी पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और अनुमान है कि वह दिल्ली में कहीं छिपा हो सकता है। पुलिस की टीमें इस मामले को लेकर दिल्ली और अन्य संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही हैं। अफगान युवक के लापता होने और वीजा उल्लंघन के कारण यह मामला गंभीर बन गया है।

कोलार थाना सब इंस्पेक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया

हम मामले की जांच कर रहे हैं और युवक की तलाश जारी है, अफगान युवक सैयद राशिद यहां जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी का छात्र था, वह 25 मार्च 2024 को समाप्त हो चुका है, फिलहाल वह अभी लापता है। पड़ोसियों अनुसार उसे आखरी बार जनवरी माह में यहां देखा गया था।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img