Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

बचपन से साथ खेले,चाय पीने के बहाने ले जाकर मारा

“आरोपी और अदनान बचपन से एक साथ रहते थे और उनके बीच अच्छे संबंध थे। रात में मिलना-जुलना भी होता था, लेकिन आरोपियों ने चाय के बहाने अदनान को ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि वह गले में हाथ डालकर लेकर गए थे। यह बहुत ही शर्मनाक है।”

यह कहना है भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात मारे गए युवक अदनान के परिजनों का। मृतक अदनान खान (22) के परिजनों के अनुसार आरोपियों ने उसे चाय पीने के बहाने बाहर ले जाकर चाकू मारकर हत्या कर दी।

इस घटना के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की है। सोमवार देर रात हुई इस घटना पर परिजनों और स्थानीय निवासियों ने थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया।

चाय के बहाने ले गए थे बाहर अदनान के पिता अब्दुल जलाल ने बताया कि आरोपी राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को चाय पीने के बहाने बाहर ले गए। उन्होंने कहा कि वे बातचीत करना चाहते हैं और चाय पीते हुए मामले को सुलझाना चाहते हैं। हालांकि, थोड़ी दूर जाने के बाद आरोपियों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया।

अदनान के मौसेरे भाई मोहम्मद गुलफाम ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, “हम माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके घर पर बुल्डोजर चलाया जाए।”

पुलिस ने बनाई दो टीमें घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 मलकीत सिंह ने बताया कि टीमें आरोपियों की संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img