Saturday, June 27, 2026
29.7 C
Bhopal

भोपाल में बदमाशों ने महिला टीचर का पर्स छीना

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके के विजय मार्केट बरखेड़ा में शनिवार रात सब्जी खरीदने गई एक महिला टीचर के साथ झपटमारी की घटना हुई। बाइक सवार बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। हालांकि, टीचर के बेटे ने आरोपियों की बाइक का नंबर देख लिया, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। महिला ने रविवार रात 8:30 बजे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, अवधपुरी वल्लभ नगर निवासी प्रभा सिंह (36) एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वे अपने बेटे के साथ विजय मार्केट बरखेड़ा में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान, बाइक पर सवार दो बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया और दोनों तेजी से भाग निकले।

प्रभा सिंह के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और बाइक का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद मां-बेटे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img