Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

उज्जैन में शादी के पहले जेल पहुंचा दूल्हा:20 साल की युवती से रेप का आरोप

उज्जैन में शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की 10 दिन बाद 15 अप्रैल को शादी थी। घर में सब तैयारी हो चुकी थी, लेकिन शादी से पहले पीड़िता के हाथ शादी का कार्ड लगा गया। इसके बाद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे शादी से पहले ही जेल भिजवा दिया।

बडनगर के डीएसपी महेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि, ग्राम पीरझलार निवासी 21 साल के दीपक परिहार पर 20 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि, उसके साथ आरोपी दीपक पिछले चार साल से शादी का झांसा देकर कई बार अनैतिक कार्य करता रहा।

उसकी शादी का कार्ड हाथ लगा तो पता चला कि दीपक की 15 अप्रैल को शादी होने वाली है। इसके बाद पीड़िता ने बड़नगर थाने पहुंचकर दीपक के खिलाफ 223/25 धारा 64(2) (m), 137(2),87 बीएनएस, 51,6 पाक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img