Monday, April 13, 2026
32 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड से शादी के लिए छोड़ा घर, मिला धोखा

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को पहले घर से बुलाया, फिर पांच महीने तक लिव-इन रिलेशन में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने साफ इनकार कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा इलाके की है। यहां रहने वाले राज प्रजापति से पठानों का मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती की करीब एक साल पहले पहचान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई, फिर बात प्रेम संबंधों तक पहुंच गई। युवती का आरोप है कि राज ने उससे शादी का वादा किया और उसे घर छोड़कर साथ रहने के लिए मना लिया।

शादी की बात पर इनकार, युवती को घर से निकाला

राज युवती को अपने साथ एक किराए के कमरे पर ले गया। जहां दोनों करीब पांच महीने तक लिव-इन में रहे। इस दौरान युवक ने कई बार युवती से संबंध बनाए। जब युवती ने बार-बार शादी की बात की तो वह टालता रहा। आखिरकार, जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तो राज ने साफ कह दिया कि वह शादी नहीं करेगा। साथ रहना है तो बिना शादी के ही रहना होगा, वरना घर छोड़ दे।

शिकायत के बाद मामला दर्ज, आरोपी फरार

युवती शनिवार को गिरवाई थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img