Monday, July 13, 2026
33.7 C
Bhopal

कार में महिला से रेप, नौकरी देने के बहाने बुलाया

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में सरकारी अफसर पर एक 35 साल की महिला से कार में रेप करने का आरोप है। आरोपी ने पीड़िता को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने मिलने बुलाया। इसके बाद बड़े अधिकारी से मिलवाने के लिए कार से ले गया और रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर जबलपुर बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गया।

घटना डिंडौरी में शनिवार शाम की है। पीड़िता ने देर रात जबलपुर के कुंडम थाने में आरोपी अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी पंकज सिंह परिहार पंचायत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर है। रविवार दोपहर को परिवार के साथ शहर छोड़कर भागते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पंचायत विभाग में रिक्त पदों का दिया हवाला

महिला की शिकायत के मुताबिक कुछ समय पहले ही पंकज सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और डिंडौरी जिले में पंचायत विभाग के रिक्त पदों का हवाला देते हुए मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह महिला एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी रवाना हुई।

डिंडौरी से अमरकंटक ले गया आरोपी डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अमरकंटक गए हैं, वहीं चलकर मिलना होगा। इसके बाद वह महिला को अपनी कार (MP 04 CW 8866) में बैठाकर अमरकंटक ले गया, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से नहीं मिलवाया। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है और उसे छोड़ देगा। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और कुंडम के पास कार में ही महिला से जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी की कार की जब्त

कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि- शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को परिवार सहित जबलपुर छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। उस पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं। इसकी भी जांच की जा रही हैं।

Hot this week

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

भोपाल: पुरानी रंजिश में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया इलाके में रोंगटे खड़े कर...

Topics

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img