Saturday, November 28, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में लव जिहाद के आरोपों के बीच हंगामा

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता रविवार को मिसरोद थाने पहुंची थी, जहां देर रात तक उसकी काउंसलिंग चलती रही। मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की FIR दर्ज कर ली है।

तलाकशुदा महिला से दोस्ती, शारीरिक शोषण

पीड़िता 37 साल की है और मिसरोद की एक कॉलोनी में अपने बच्चों के साथ रहती है। सात साल पहले उसका तलाक हो चुका है। उसकी 14 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है। वह एक दुकान में काम करती है और बच्चों की परवरिश कर रही है।

इसी दौरान उसकी पहचान एक 40 साल के तलाकशुदा युवक से हुई, जो लेदर बैग बेचने का काम करता है। उसका नाम आशु खान है और वह मूल रूप से हरदा जिले का रहने वाला है। कुछ समय बाद आशु का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया और फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस कर रही बेटी की भी काउंसलिंग

महिला ने जब थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और पूरी रात उसकी काउंसलिंग की। साथ ही पुलिस ने उसकी 14 साल की बेटी की भी मेडिकल जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की भी काउंसलिंग की जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि मां की गैर मौजूदगी में उसके साथ कोई गलत हरकत तो नहीं हुई है।

विश्व हिंदू परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, रविवार रात को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि समुदाय विशेष के युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण किया।

पुलिस ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img