Sunday, April 12, 2026
26.3 C
Bhopal

स्कूली छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की:बात न करने पर परिजनों की हत्या की धमकी

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा से दोस्ती करने के बाद उसे परेशान करने और धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शुभम सोलंकी के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में उसकी इंस्टाग्राम पर शुभम सोलंकी से पहचान हुई थी। कुछ समय तक सामान्य बातचीत के बाद शुभम ने उसे प्रपोज किया। छात्रा ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया और कहा कि वह सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित रहना चाहती है। इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर धमकी दी कि यदि उसने बात करना बंद किया तो वह उसके भाई और पिता की हत्या करवा देगा।

धमकियों से डरकर छात्रा कुछ समय तक उससे मैसेज पर बात करती रही। इसके बाद आरोपी ने घर वालों के मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वह कोचिंग जाते समय रास्ते में उसका पीछा करता और घर की छत पर आते ही इशारेबाजी करता था।

पीड़िता ने बताया कि रविवार को जब वह अकेली थी, तब शुभम ने उसे फिर धमकी दी कि यदि उसने मोबाइल पर बात नहीं की तो वह उसके माता-पिता को जान से मार देगा। लगातार मिल रही धमकियों और परेशानियों से तंग आकर छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा और शुभम सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

तेजाजी नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आशा कार्यकर्ता का पीछा करता था युवक, केस दर्ज

गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक मुकेश खुपराव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और बुरी नीयत से घूरता था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शादीशुदा है और इलाके में आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करती है। उसने बताया कि मुकेश पुत्र राजू खुपराव लगातार उसका पीछा करता है। कई बार उसे मना किया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

शनिवार को जब पीड़िता अपने घर से बाहर निकल रही थी, तब आरोपी घर के बाहर खड़ा हो गया और उसे घूरने लगा। जब वह ऑटो रिक्शा की ओर बढ़ी, तो मुकेश उसका पीछा करने लगा। पीड़िता ने बीच रास्ते में उसे रोका, तो आरोपी ने धमकी दी। जब पीड़िता की सास ने भी इस हरकत को लेकर उसे फटकार लगाई, तो वह उन्हें भी धमकाते हुए वहां से चला गया।

घटना के बाद पीड़िता ने रात में अपने पति को पूरी जानकारी दी। रविवार को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ छेड़छाड़ और पीछा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img