Saturday, November 28, 2026
25.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:आरोपी ने कहा था- पसंद करता हूं, शादी भी करूंगा

इंदौर में 19 साल की युवती से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी से पीड़िता की 2 साल पहले से दोस्ती थी। छत्रीपुरा पुलिस ने इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर मेवाती मोहल्ला निवासी टोकीर शेख के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू काम करती है। पढ़ाई छोड़ दी। टोकीर मेरे घर के पास मैकेनिक काम करता है। इस दौरान उससे जान पहचान हो गई। एक-दूसरे से मोबाइल पर बात होने लगी। टोकीर ने एक दिन कहा कि वह मुझे पंसद करता है और शादी करना चाहता है।

कई बार समझाने पर भी नहीं माना शादी से इनकार करने के बाद वह ऑटो रिक्शा में बैठाकर मधुमिलन से नयापुरा में लेकर आया। यहां मुझे छोड़कर चला गया। इसके बाद भी टोकीर को मोबाइल पर कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन, उसका कहना था कि उसका शुरू से ही शादी का मन नहीं था।

यह सब होने के बाद कुछ दिन पीड़िता मायूस रही। जब पीड़िता की मां ने उससे पूछा तो उसने टोकीर के बारे मे बताया। युवती की मां ने अपने पति से बात की। बाद में पीड़िता को लेकर रविवार को थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img