Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

कांग्रेस विधायक और परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

धार जिले के कुक्षी से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र सिंह बघेल की पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, भाई देवेंद्र सिंह बघेल, मां चंद्र कुमारी सिंह बघेल और बहन शीतल सिंह बघेल पर भी एफआईआर की गई है।

कांग्रेस विधायक की बहू काम्या सिंह बघेल की शिकायत पर 13 मई को भोपाल के महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जो अब सामने आया है। शिकायत करने वाली काम्या सिंह विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के छोटे भाई देवेंद्र सिंह बघेल की पत्नी है। सभी आरोपियों पर मारपीट करने, दहेज में स्कॉर्पियो कार मांगने, प्रताड़ित करने और असल जानकारी छिपाकर शादी कराने के आरोप हैं। सभी धाराएं जमानती बताई जा रही हैं।

पुलिस मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तारी नोटिस जारी करने की तैयारी में है। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को मारपीट और धमकाते हुए वीडियो भी सौंपे गए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गलत जानकारी देकर कराई गई मेरी शादी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल की बहू काम्या सिंह बघेल के मुताबिक- वह 34 साल की हैं। शीतल सिंह बघेल ने उनकी शादी कराई थी। बताया गया था कि पति देवेंद्र एमबीए हैं, उनका अच्छा बिजनेस है। शादी के बाद पता लगा कि पति 8वीं फेल हैं। पारिवारिक बिजनेस से उन्हें दूर रखा जाता है, क्योंकि वे शराब पीने के आदि हैं। सच्चाई सामने आने के बाद जब उन्होंने जेठ और सास से इस संबंध में बात की तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया गया। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाने लगी।

मुझे घर से निकाला, बच्चों की फीस बंद कर दी

शिकायतकर्ता काम्या सिंह के मुताबिक, पति दबाव बनाकर तलाक के पेपर साइन कराना चाहते थे। जब इनकार किया तो मेरे खिलाफ षड्यंत्र किए जाने लगे। मुझे और मेरे मायके वालों को झूठे एससी-एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी।

काम्या ने आरोप लगाया कि मुझे घर से निकाल दिया गया। परेशान करने के लिए बच्चों की स्कूल फीस तक देना बंद कर दी गई। जिसके बाद मैंने शिकायत की। जांच के बाद भोपाल की महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी करेंगे: पुलिस

एसीपी महिला अपराध निधि सक्सेना ने बताया कि विधायक हनी सिंह बघेल सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। केस की जांच कराई जा रही है। जल्द गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img