Monday, July 13, 2026
24.4 C
Bhopal

रेवाड़ी में फेसबुक पर दोस्त बनकर की ठगी:वीजा में दिक्कत बताकर 1.25 लाख रुपए हड़पे

रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित श्याम नगर निवासी अतीक के रूप में हुई। आरोपी ने 1.25 लाख रुपए की ठगी की थी।

पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी भवानी शंकर की शिकायत में बताया कि उनके दुबई में रहने वाले दोस्त अमित के फेसबुक अकाउंट से मैसेज आया।

आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताया

मैसेज में कहा गया कि अमित के वीजा में दिक्कत है और उसने भवानी के खाते में 1.25 लाख रुपए भेजे हैं। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए फोन किया और पैसों की पुष्टि की।

भवानी ने बिना जांच-पड़ताल किए बिना बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब उनके खाते में कोई राशि नहीं आई, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि ठगी में इस्तेमाल किया गया बैंक खाता भोपाल के श्याम नगर निवासी अतीक का था।

अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी तरह के लेन-देन से पहले पूरी जांच करें।

Hot this week

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img