Saturday, April 11, 2026
28.1 C
Bhopal

समाज के अध्यक्ष को चाकू दिखाकर धमकाया

पंचकुईया मुक्तिधाम के बाहर सोमवार को एक शवयात्रा के दौरान धानक समाज के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। समाज के ही एक व्यक्ति कन्हैया पंसोरिया ने अध्यक्ष विनोद बडले से पहले अभद्रता की और फिर चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बीच-बचाव कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मल्हारगंज पुलिस ने अध्यक्ष विनोद पुत्र प्रेमसिंह बडले निवासी विद्या पैलेस की शिकायत पर आरोपी कन्हैया पुत्र रामचरण पंसोरिया निवासी द्वारकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि विनोद बडले धानक समाज के अध्यक्ष होने के साथ-साथ बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारी भी हैं।

जान से मारने की धमकी दी

विनोद बडले जब शवयात्रा से लौट रहे थे, तभी भूतेश्वर मंदिर के पास कन्हैया पंसोरिया ने उन्हें रोका और कहा, “अध्यक्ष बनकर खुद को नेता समझने लगे हो।” इसके बाद उसने अपशब्द कहे और विरोध करने पर चाकू निकाल लिया। जैसे ही उसने हमला करने की कोशिश की, वहां मौजूद समाजजनों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच कन्हैया ने विनोद को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार कन्हैया पंसोरिया छत्रीपुरा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ चाकूबाजी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों में कई केस दर्ज हैं। वह एक लूट के मामले में सजा भी काट चुका है। हाल ही में छत्रीपुरा से द्वारकापुरी क्षेत्र में आया है और कुछ समय पूर्व ही उसे पुलिस ने बांड ओवर किया था।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img