Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

इंदौर में प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी का केस

इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रॉपर्टी के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। आरोपी ने 1 करोड़ 5 लाख रुपए की प्रॉपर्टी का एग्रीमेंट करते हुए 59 लाख रुपए ले लिए। लेकिन इसके बाद भी ना रजिस्ट्री कराई ना एडवांस लिए रुपए वापस दिए।

पुलिस के मुताबिक मयंक पुत्र अशोक जैन, निवासी वर्धमान नगर बियाबानी रोड की शिकायत पर शैलेन्द्र पोरवाल पुत्र मोहनलाल पोरवाल, निवासी कालानी नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने 3 अक्टूबर 2022 को गांधीनगर की प्रेस्टीज कॉलोनी में भूखंड नंबर-84 का सौदा मयंक की पत्नी प्रेरणा जैन से किया था। अब तक ना तो इसकी रजिस्ट्री की और ना ही एडवांस में लिए रुपए ही लौटाए।

निजी कंपनी में काम करने वाले मयंक ने बताया कि जिस भूखंड के एवज में शैलेन्द्र ने रुपए लिए वह किसी हर्षवर्धन रस्तोगी का था। शैलेन्द्र ने भूखंड के फर्जी पेपर बनवा कर गलत तरीके से सौदा किया। शैलेन्द्र ने पहले बताया था कि उसे हर्षवर्धन को 9 लाख देना है। इसलिए कुछ रुपए चेक के जरिए मांगे। मयंक ने साढे सात लाख रुपए का चेक और डेढ़ लाख रुपए नकद शैलेन्द्र को दे दिए। इसके साथ ही बाकी पेमेंट अलग-अलग किश्तों में दिया। बचे हुए रुपए रजिस्ट्री के बाद देने की बात कही तो शैलेन्द्र टाल मटोल करने लगा।

एग्रीमेंट से ज्यादा का समय हो गया तब मयंक ने हर्षवर्धन रस्तोगी से बात की तो उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र पोरवाल को किसी तरह का भूखंड बेचा ही नहीं है। उन्होंने बताया कि करीब 9 लाख का पेमेंट शैलेन्द्र रखकर गया था। बाकी का पेमेंट देने की बात कही। लेकिन वापस नहीं आया।

इसके बाद हर्षवर्धन ने दिसंबर 2023 में 9 लाख रुपए वापस कर दिए। लेकिन शैलेन्द्र ने बाकी के 50 लाख रुपए वापस नहीं किए। वह अभी तक मामले में टाल मटोल कर रहा है। मयंक ने इसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस को की। जिसके बाद सोमवार को शैलेन्द्र पर केस दर्ज कर लिया गया।

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

Topics

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img