Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

पत्नी के साथ रिश्तेदार को देख भड़का ट्रक चालक

ग्वालियर में आधी रात एक घर में हंगामा हो गया। पति जब अपने बेडरूम में पहुंचा, तो पत्नी के साथ एक रिश्तेदार मौजूद था। यह देखकर पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी व उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कमरे में आग लगा दी। आग लगते ही तीनों घर से बाहर भाग गए। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है और मंगलवार रात 1 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों का मेडिकल कराया गया। पति का आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पकड़े जाने के बाद उसे जलाकर मारने का प्रयास किया, जबकि पत्नी और उसके रिश्तेदार ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हजीरा इलाके में रहने वाले शिवशंकर ट्रक ड्राइवर है और अक्सर ट्रक लेकर शहर से बाहर जाते हैं। बीती रात करीब एक बजे जब वह अपने घर पर पहुंचे, तो पत्नी के साथ उसके फुफेरे भाई का साला कल्लू निवासी मुरैना मिला। उसे देखते ही हंगामा हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

इसी बीच पत्नी और उसके प्रेमी ने शिवशंकर को एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह बाहर आया और मोहल्ले के लोगों से मदद ली तो लोग एकत्रित हो गए। युवक की मारपीट कर दी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेकर घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया।

पत्नी ने पति पर आग लगाने के आरोप लगाए थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसका रिश्तेदार मुरैना से उनके लिए गेहूं लेकर आया था और रात ज्यादा होने पर उनके घर पर रुक गया था। उसे घर में देखते ही पति का पारा चढ़ गया और उनकी मारपीट कर उसने आग लगा दी।

जिससे उसके पैर जल गए हैं। वहीं पति का कहना है कि आग उसने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने लगाई है, जिसमें वह खुद झुलस गई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ आगजनी और पति की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्नी का आरोप है कि पति ने आग लगाई है, जबकि पति का कहना है कि पत्नी और युवक ने उसके साथ मारपीट की है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img