Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

शूटिंग एकेडमी का कोच बोला-जैसा कहूं, वैसा करो:दो साल बाद आपबीती बताने थाने पहुंची छात्रा

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना इलाके में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले एक कोच के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

छात्रा का आरोप है कि कोच कई छात्राओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की है।

मंगलवार रात को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता छात्रा को लेकर अन्नपूर्णा थाने पहुंचे थे। यहां छात्रा की शिकायत पर ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी के कोच सिल्वर ऑक्स कॉलाेनी निवासी मोहसिन खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बता दें, मोहसिन का एक भाई भी राउ इलाके के एक नामी स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है।

बोला- प्रैक्टिस करना है तो जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा

छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह इस एकेडमी में रायफल सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग रायफल की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वही रहकर प्रैक्टिस करती थी।

बात नहीं मानी तो करियर बर्बाद कर दूंगा

मोहसिन सर रायफल पकड़ने के बहाने से गलत तरीके से टच करने लगे। तब उन्हें धक्का दिया और लात मारी। मैंने कहा कि सर आपने इस तरह से गंदी हरकत करने की कोशिश भी कैसे की? इसके बाद वह चिल्लाकर कहने लगे कि तुझे एकेडमी में प्रैक्टिस करना है तो जैसा में कहता हूं वैसा करना पड़ेगा। अगर बात नहीं मानी तो करियर बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद छात्रा अपने घर आ गई और डर के चलते एकेडमी जाना बंद कर दिया।

कुछ समय बाद मां ने पूछा कि एकेडमी जाना क्यों बंद कर दिया तब उन्हें पूरी बात बताई। चूंकि मेरे पिता के साथ नहीं है इसलिए लोकलाज के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की।

छात्रा ने बताया कि कुछ समय पहले पता चला कि मोहसिन का कैरेक्टर ठीक नहीं है। वह अब भी इस तरह की हरकतें करता है। इसके बाद छात्रा ने अपने रिश्तेदार को जानकारी दी। मंगलवार को हिंदूवादियों के साथ छात्रा थाने पहुंची और मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

मोहसिन को बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा गया। मोहसिन के मोबाइल में काफी अश्लील वीडियो मिले हैं। जिसमें अन्य छात्राओं के साथ भी वह हरकतें करते दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक इम मामले में और पीड़िताएं सामने आती हैं तो मोहसिन के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाएंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img