Monday, July 13, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल में शादी समारोह में युवती से रेप

भोपाल के गांधी नगर में शादी समारोह में किशोरी की मुलाकात एक युवक से हुई। युवक बहला फुसलाकर किशोरी को एकांत में ले गया। यहां सूनेपन का फायदा उठाते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने नाबालिग को जान से मारने की देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसने कई बार किशोरी के घर पहुंचकर उसके साथ रेप किया।

पिछले दिनों जब किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चली तब मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी गांधी नगर इलाके की एक बस्ती में रहती है। गत अक्टूबर 2024 में वह इलाके में ही एक शादी समारोह में गई थी। यहां पर उसकी बातचीत एक युवक से हुई। जान-पहचान हुई तो युवक उसे शादी समारोह के दौरान ही एक सूनी जगह पर ले गया तथा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। दुष्कर्म करने के बाद उसने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डर जाने के कारण किशोरी ने अपने परिवार में किसी को कुछ भी नहीं बताया।

चुप्पी का फायदा उठाकर कई बार बनाए संबंध

किशोरी की चुप्पी का फायदा उठाते हुए युवक पीड़िता के घर तक पहुंच गया। किशोरी के माता-पिता जब काम पर चले जाते तो दोपहर के समय वह घर पहुंच जाता तथा उसके साथ ज्यादती करता। दो दिन पहले किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे एम्स लेकर गए। यहां पर डॉक्टर ने बताया किशोरी गर्भवती है। उसके पेट में तीन महीने का गर्भ है। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे तथा प्रकरण दर्ज कराया। किशोरी ने ज्यादती करने वाले युवक का नाम विकास बताया है।

Hot this week

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

Topics

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img