Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को राहत

भोपाल मंडल के रेल यात्रियों की सुविधा और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12197/12198) सप्ताह में केवल 5 दिन नहीं, बल्कि प्रतिदिन चलेगी। यह नई व्यवस्था आगामी 26 मई 2025 से लागू होगी। रेल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अभी तक यह गाड़ी बुधवार और रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन संचालित हो रही थी। लेकिन अब यह ट्रेन ग्वालियर से भोपाल और भोपाल से ग्वालियर दोनों दिशाओं में सप्ताह के सातों दिन चलाई जाएगी।

रेलवे के इस निर्णय से खास तौर पर उन यात्रियों को लाभ होगा जो रोजाना ग्वालियर और भोपाल के बीच यात्रा करते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह फैसला मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में लिया गया है। यह कदम न केवल यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करेगा, बल्कि दो बड़े शहरों के बीच की कनेक्टिविटी को भी और मजबूत करेगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर ग्वालियर जंक्शन, मोहन, शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, गुना, शाढोरा गांव, अशोक नगर, पिपराइगांव, मुंगावली, बीना जंक्शन, गंज बासौदा, विदिशा, और अंत में भोपाल जंक्शन पर ठहरती है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img