भोपाल के छोला स्थित दो नमकीन फैक्ट्री में नगर निगम ने कार्रवाई की है। यहां पर कोयला भट्टी में नमकीन बन रहा था। इसकी पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं। इसके चलते निगम ने कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना किया। प्रदूषण करने को लेकर पहली बार इतना जुर्माना निगम ने लगाया है।
जोन-17 के वार्ड 76 स्थित छोला नगर निगम कॉलोनी में नमकीन की दो फैक्ट्री पर शनिवार को कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एएसओ रामरतन लोहिया ने प्रतिबंधित लकड़ी-कोयला भट्टी के उपयोग करना पाया। वहीं, गंदगी भी पड़ी मिली। इस पर मोहन नमकीन पर 50 हजार और एवं शानवी नमकीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

पहले से आ रही थी शिकायतें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर निगम ने यह कार्रवाई की है। पहले भी कार्रवाई हुई है, पर पिछले कुछ महीनों से कार्रवाई सुस्त हो गई थी। इसके बाद शनिवार से कार्रवाई फिर से शुरू की गई।
एएचओ लोहिया ने बताया कि अवैध भट्टियों को जलाने और गंदगी, कचरा फेंकने की पहले से शिकायतें मिल रही थीं। इलाके में लगातार कार्रवाई की जाएगी।





