Tuesday, July 14, 2026
32.5 C
Bhopal

छोला में कोयला भट्‌टी पर बन रहा था नमकीन

भोपाल के छोला स्थित दो नमकीन फैक्ट्री में नगर निगम ने कार्रवाई की है। यहां पर कोयला भट्‌टी में नमकीन बन रहा था। इसकी पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं। इसके चलते निगम ने कुल 75 हजार रुपए का जुर्माना किया। प्रदूषण करने को लेकर पहली बार इतना जुर्माना निगम ने लगाया है।

जोन-17 के वार्ड 76 स्थित छोला नगर निगम कॉलोनी में नमकीन की दो फैक्ट्री पर शनिवार को कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एएसओ रामरतन लोहिया ने प्रतिबंधित लकड़ी-कोयला भट्टी के उपयोग करना पाया। वहीं, गंदगी भी पड़ी मिली। इस पर मोहन नमकीन पर 50 हजार और एवं शानवी नमकीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

पहले से आ रही थी शिकायतें नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर निगम ने यह कार्रवाई की है। पहले भी कार्रवाई हुई है, पर पिछले कुछ महीनों से कार्रवाई सुस्त हो गई थी। इसके बाद शनिवार से कार्रवाई फिर से शुरू की गई।

एएचओ लोहिया ने बताया कि अवैध भट्टियों को जलाने और गंदगी, कचरा फेंकने की पहले से शिकायतें मिल रही थीं। इलाके में लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img