Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

1000 महिलाएं संभालेंगी पीएम मोदी के स्वागत का जिम्मा

महिला महासम्मेलन की तैयारियों की कमान बीजेपी की 1000 महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में एक्टिव महिला कार्यकर्ताओं को टोली दायित्व सौंपा जाएगा। ये निर्णय शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित 31 मंडलों की बैठक में लिया गया। महिला महासम्मेलन राजधानी के जंबूरी मैदान में 31 मई को आयोजित किया जा रहा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

पार्टी अगले तीन दिन में कमेटी बनाएगी और इन्हीं कमेटियों की जिम्मेदार महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह कार्यक्रम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। महासम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बीडी सबनानी, मोहन सरकार में मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना जाचक एवं मनोज राठौर भी मौजूद रहे।

27 मई को महत्वपूर्ण बैठक

बैठक में आयोजन संबंधी टोली बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी 31 मंडलों से दो-दो महिला प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। यहां तय हुआ है कि 27 मई की शाम पार्टी की 1000 महिला कार्यकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें दायित्व सौंपे जाएंगे। पीएम मोदी महिला सम्मेलन में आ रहे हैं, इसलिए सभी प्रमुख कार्य महिलाओं को ही सौंपने का निर्णय लिया गया है।

पीएम को रिसीव करेंगी महिलाएं

इन महिला कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के भोपाल आने के बाद रिसीव करने, मंच पर स्वागत करने समेत अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कवरेज की व्यवस्था भी महिलाओं के हाथ रहेगी।

हर मंडल से 20 महिलाओं की टोली बुलाई

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पार्टी ने भोपाल की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए हर मंडल से 20 नाम तय किए हैं। इसमें से दो महिला कार्यकर्ताओं को आज बैठक में बुलाया गया था। अब प्रदेश संगठन के साथ होने वाली बैठक में सभी मंडलों से आने वाली महिला प्रतिनिधियों के साथ 1000 महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी को बुलाया गया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img