Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया, 24 लाख ऐंठे:उज्जैन होटल में संबंध बना कर फोटो-वीडियो लिए

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने 61 साल के बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब 24 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके बैंक खाते सील कर 19 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक 22 मई को मदन सिंह (61), निवासी ग्राम बिचौली मर्दाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर किराए से विनीत जैन नामक व्यक्ति ग्रॉसरी स्टोर चलाता है, जहां आरोपी महिला कर्मचारी के तौर पर काम करती थी। स्टोर पर आते-जाते महिला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

घूमने के बहाने उज्जैन ले गई, होटल में बनाए संबंध

पीड़ित के मुताबिक 28 नवंबर 2023 को मुलाकात हुई थी, दिसंबर 2023 में महिला ने उन्हें उज्जैन घूमने के लिए राजी किया और उनकी ही कार से दोनों उज्जैन पहुंचे। वहां एक होटल में रुककर महिला ने उनके साथ संबंध बनाए और चुपके से फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली

उज्जैन से लौटने के एक माह बाद ही महिला ने फोटो-वीडियो दिखाकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही और इस दबाव में पीड़ित ने दो साल में करीब 24 लाख रुपए उसे दे दिए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला गिरफ्तार, 19 लाख रुपए फ्रीज

थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि जांच में पीड़ित द्वारा बताए गए सभी तथ्य सही पाए गए। इसके आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके बैंक खातों को फ्रीज करते हुए 19 लाख रुपए होल्ड कर लिए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पहले भी रेप केस में नाम आया, बाद में पलट गई

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला पूर्व में भी कनाडिया थाने में एक युवक पर रेप का केस दर्ज करवा चुकी है, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान बदलकर मामले से मुकर गई थी। उस मामले की जांच भी अभी जारी है।

संपन्न परिवारों के पुरुषों को बनाती है निशाना

पुलिस को प्राथमिक जांच में यह जानकारी भी मिली है कि महिला सुनियोजित तरीके से संपन्न और पारिवारिक छवि वाले पुरुषों को निशाना बनाती थी। इस केस में भी पीड़ित का सामाजिक और आर्थिक स्तर अच्छा था, इसी कारण महिला ने उन्हें टारगेट किया। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि क्या इसी तरीके से महिला ने और लोगों को भी फंसाया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img