Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल PHQ में पदस्थ आरक्षक की सड़क हादसे में मौत

सीहोर के बिलकिसगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोपाल पीएचक्यू में पदस्थ पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। यह हादसा ढाबला केलबाड़ी के पास कुंलास नदी के पुल पर हुआ।

घटना में मृतक की पहचान अनिल यादव के रूप में हुई है। वह अपनी बोलेरो से बिलकिसगंज से सीहोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी में चालक अनिल यादव अकेले थे। हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें बिलकिसगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसडीओ पूजा शर्मा के अनुसार, मृतक आरक्षक भोपाल पीएचक्यू में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बिलकिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

देखें तस्वीरें…

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img